EK VRIKSHA MAA KE NAAM
  • Event Date: July 9th, 2025
  • Updated On: July 9th, 2025
  • Total Photo(s): 11
  • << Change Album
Description: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को सेंट मेरिज स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के अंतर्गत प्रधानाचार्या सिस्टर मर्सी दास के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने वृक्षारोपण किया। इससे एक सुंदर उत्सव के रूप में आयोजित किया गया । उत्तर प्रदेश सरकार ने यह लक्ष्य रखा था कि 9 जुलाई 2025 को एक ही दिन में 37.00 करोड़ वृक्षारोपण किया जाए। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह सुंदर आह्वान था कि प्रत्येक व्यक्ति अपने माँ के नाम एक वृक्ष लगाए। यह एक सुंदर संयोग है की जन्म देने वाली माता और प्रकृति माता दोनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर था। इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं को वर्षों के महत्व को समझाते हुए बताया कि हमारे पर्यावरण और पृथ्वी के लिए वर्षों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने तथा उप प्रधानाचार्या ने भी अपने माँ के नाम एक वृक्ष लगाया